बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

0
21
आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026

भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती को जिला स्तर पर मनाने को लेकर पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एएसपी जिलाध्यक्ष नरेश तबियार ने आंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। वहीं भीम आर्मी बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष विकिल सुनार्थी ने जयंती के प्रारूप पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी और आयोजन को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए।

जिला उपाध्यक्ष भरत पटेल ने भी जयंती आयोजन को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला महासचिव कांतिलाल रायकवाल ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से सभी को अवगत कराया।

बैठक में संगठन मंत्री वालसिंह रावत, कुशलगढ़ तहसील अध्यक्ष राजवीर अड़, कुशलगढ़ तहसील संगठन मंत्री बहादुर राणा, गणेश निनामा, विजेश अड़, तलवाड़ा तहसील अध्यक्ष महेश यादव, पूर्व जिला सोशल मीडिया प्रभारी लोकेंद्र लोहारिया, विमल, अशोक, हितेश, डायालाल यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने आंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here