BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – अभी हर्ष फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पाई है बिहार के मोतिहारी जिले में हर्ष फायरिंग एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें “महतो जी के कट्टा, तोहरा दुपट्टा” गाने पर हर्ष फायरिंग की जा रही है. अभी हर्ष फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पाई है. मामला सुगौली थाना क्षेत्र के लामोनिया गांव का बताया जा रहा है. यहां एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था. इस पार्टी में कुछ मनचले लड़के डीजे की धुन पर बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे थे. कुछ लड़के डांस करते-करते अपने हाथों में पिस्टल लहराने लगते हैं. इसी दौरान एक लड़का पिस्टल से फायरिंग करने लगता है. वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो के जरिये सुशासन की सरकार को दुहाई दे रहे हैं. उनका कहना है कि प्रशासन की सख्ती के बाद भी इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. जिले में लगातार हर्ष फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं. मामले में मोतिहारी के एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने कहा, “मामले की जानकारी मिली है ऐसा वीडियो मेरे संज्ञान में आया है. यह सुगौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. सुगौली थाने को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए. साथ ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए.
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













