फरीदबाद दो दिन पहले गांव फैज्जुपुर खादर के एक छात्रावास में एक छात्र के पंखे पर लटक कर आत्महत्या करने के मामले की मुख्य वजह प्रेमिका की नाराजगी थी। यह बात पुलिस पुछताछ के दौरान सामने आई है। मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर पता चला है कि आत्महत्या से ठीक पहले छात्र ने अपनी प्रेमिका से फोन पर की और अपनी परेशानी बताई थी। लेकिन प्रेमिका ने उसकी बात अनसुनी कर वह उससे बेरुखी से पेश आई और उसे धमकाया था। जिससे छात्र बुरी तरह से आहत था और इस बात को वह बर्दाश्त नहीं कर सका और आत्महत्या कर ली। उल्लेखनीय है कि बल्लभगढ़ के छांयसा थाना क्षेत्र के गांव फैज्जुपुर खादर में स्थित संस्थान के छात्रावास में एक छात्र ने रविवार रात पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद दोस्त ने छात्रावास में जाकर देखा, तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के बारे पुलिस ने अपने स्तर पर उसके दोस्त से पूछताछ की है। छात्र के परिजन केरल में रहते हैं, उन्हें सूचित कर दिया गया है। सूचना मिलने पर संस्थान के शिक्षकों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं मिली है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













