BN बांसवाड़ा न्यूज़ – राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) में फेल करने की धमकी देकर स्टूडेंट पर संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में पुलिस ने देर रात आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही बिचौलिए छात्र अर्पित अग्रवाल को भी धर दबोचा है. आरोपी प्रोफेसर से पुलिस ने पूछताछ की और कोर्ट में छात्रा के बयान भी करवाए गए. इस मामले में थानाधिकारी ने बताया कि कॉलेज की छात्रा ने मंगलवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रोफेसर गिरीश परीक्षा में पास करने के नाम पर संबंध बनाने का दबाव बनाता है. आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. केस की जांच डीएसपी अमर सिंह कर रहे हैं. प्रोफेसर परमार और अर्पित की बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आया है. इसमें स्टूडेंट्स को लेकर दोनों अभद्र बातचीत कर रहे हैं. इसमें आरोपी कहता है कि देख लूंगा कैसे पास होती है. ऑडियो में दूसरी छात्राओं के नाम भी ले रहा है. इस बातचीत पर हंगामा हुआ और तीन सदस्य जांच कमेटी बनाई गई है. इसी बीच बुधवार को एक और छात्रा ने आरोप लगाया और पुलिस के पास पहुंची. उसने पुलिस से कहा, “प्रोफेसर परमार ने छात्र के जरिए उस पर भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला. बिचौलिए छात्र और एक छात्रा ने फेल करने की धमकी दी थी. उसके बाद छात्र उसे परमार की कार में बैठाने लगा और बोला कि परमार सर ने कहा है कि उनके पास ले जाने के लिए राजी करूं. वो संबंध बनाना चाहते हैं. उसने मुझे कार में रखीं मेरी एग्जाम की कॉपियां भी दिखाईं. मुझे धमकाया कि 8 साल में भी डिग्री पूरी नहीं कर पाऊंगी”. राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) के प्रोफेसर के खिलाफ छात्रों में रोष है. छात्रों ने प्रोफेसर गिरीश परमार को बर्खास्त करने की मांग की है. ABVP के पदाधिकारियों ने सीआई से मिलकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













