BN बांसवाड़ा न्यूज़ – यूपी के संभल में नखासा थाना पुलिस ने देश में दर्ज हुए पहले तीन तलाक और हलाला के आरोपी को गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था. गिरफ्तार होने के बाद पीड़ित महिला ने अल्लाह का शुक्रिया अदा की. साथ ही ट्रिपल तलाक कानून बनाने वाले पीएम मोदी और सीएम योगी का आभार जताया. इसके साथ ही पीड़ित ने दूसरी महिलाओं से भी अनुरोध किया है कि वे भी ट्रिपल तलाक के मामलों में डटकर मुकाबला करें. दरअसल, मुरादाबाद जिले के मैनाठेर की रहने वाली युवती की शादी साल 2014 में संभल जिले के तूर्तीपुर के रहने वाला नूर मोहम्मद के साथ हुई थी. चार साल पहले 2018 में नूर मोहम्मद ने युवती को तीन तलाक दे दिया था. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ. घर वापसी के लिए महिला का ससुर के साथ हलाला कराया गया. इस दौरान महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया. इसके बाद महिला ने पास के थाने में मामला दर्ज कराया. मामले में जांच होने के बाद बरेली जोन के तत्कालीन एडीजी के आदेश पर नखासा थाना पुलिस ने तीन तलाक और हलाला का मामला दर्ज किया. पीड़ित की तरफ से महिला के पति, ससुर, पति के मामा और 2 मौलानाओं के खिलाफ ट्रिपल तलाक का देश का पहला मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद से संभल जिले की अदालत ने मुकदमे में सुनवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. वहीं, पीड़िता का कहना है कि साल 2018 में पति ने तीन तलाक दे दिया था. घर वापसी के नाम पर ससुर के साथ हलाला कराया गया. पति भी जबरदस्ती संबंध बनाता रहा. पिछले 4 साल से अदालत में पैरवी कर रही थी. आज मेरी जीत हुई है. अल्लाह के बाद सबसे बड़ा शुक्रिया देश के पीएम मोदी के लिए है. मोदी जी ने महिलाओं के लिए ट्रिपल तलाक और हलाला पर कानून बनाया. ये भारत का पहला केस था और पहले ही केस में मुझे कामयाबी मिली है. इसके लिए मैं पीएम मोदी और योगी का धन्यवाद करती हूं. मैं अपने जैसी पीड़ित बेटियों को संदेश देती हूं कि सभी लोग डटे रहें. कभी भी हिम्मत मत हारें. कानून से मुझे काफी उम्मीद थी, जो पूरी हुई है. आगे भी मुझे इंसाफ मिलेगा।
- Advertisement -

Latest article
राजस्थान पुलिस की साइबर एडवाइजरी: मोबाइल को हैकिंग और Botnet Malware से बचाने के...
जयपुर, 3 सितंबर। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के बीच राजस्थान पुलिस ने आमजन को मोबाइल और डिजिटल उपकरणों को साइबर खतरों से सुरक्षित...
राजस्थान पुलिस का तकनीकी नवाचार: राजकॉप सिटीजन ऐप पर ‘ई-विजिटर’ सुविधा शुरू, होटल-धर्मशाला में...
बांसवाड़ा, 4 सितम्बर। राजस्थान पुलिस ने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनसुविधाजनक बनाने की दिशा में एक और तकनीकी पहल की है। स्टेट...
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव 2026: 60 वार्डों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ, किसके सिर...
बांसवाड़ा, 3 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद बांसवाड़ा के सभी 60 वार्डों से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की अंतिम सूची...













