desk – उज्जैन। मंगलवार सुबह एक अभिभाषक की नग्न लाश घर में मिली। दरवाजा खुला था और फर्श पर खून फैला हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। चिमनगंज मण्डी थाना पुलिस के अनुसार कानीपुरा स्थित पद्मावती कॉलोनी निवासी अभिभाषक जितेंद्र गोंदिया का परिवार सोमनाथ गया हुआ है। वे घर पर अकेले थे। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाकर देखा तो जितेंद्र का रक्तरंजित शव जमीन पर पड़ा था तथा चारों ओर खून फैला हुआ था। शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना कर,पंचनामा बनाकर शव बरामद किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। साथ ही पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह साधारण मृत्यु है या हत्या।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













