desk – उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर गांव के एक शिक्षक और उसके साथी ने रेप का प्रयास किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है. यह घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है. किशोरी की मां ने बताया कि गांव का शिक्षक और उसका साथी शनिवार की शाम उनकी बेटी को बहला फुसलाकर कर महराजगंज ले गया और उसे शराब पिलाई. इसके बाद उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे जब बेटी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. दोनों आरोपी उसे कार से घर छोड़कर फरार हो गए. बेटी की खराब हालत देख उसे एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गए और पुलिस को सूचना दी.पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी विद्यासागर व चंदन उर्फ मिन्टू के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया. रविवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज हुआ. बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमें में दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई. . इस घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित शिक्षक विद्यासागर और उसके साथी चंदन उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













