BN बांसवाड़ा न्यूज़ से-बिलासपुर। घर से गायब पांच वर्षीय मासूम का शव रविवार सुबह घर के पीछे पत्थर खदान में मिला। खदान में लबालब पानी भरा हुआ है। 12 अगस्त की शाम से मासूम गायब हो गया था। ग्राम पंचायत नरगोड़ा के रहने वाले परमेश्वर यादव रोजी मजदूरी करते हैं। परमेश्वर का पांच वर्षीय बेटा समीर यादव 12 अगस्त की शाम पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था। दरवाजे के पास बच्चे की मां और दादी बैठी थीं। इसी दौरान समीर गाय के एक बछड़े के पीछे चला गया। उस दौरान मां और दादी आपस में बात कर रही थीं। करीब दस मिनट बाद समीर का ध्यान आया। मां और दादी ने आसपास खोजबीन शुरू की। लेकिन समीर के बारे में कुछ पता नहीं चला। इसके बाद स्वजन ने सीपत थाना में घटना के बारे में जानकारी दी। शनिवार को सीपत पुलिस टीम जांच करने घटना स्थल पहुंची। परमेशवर के घर के पीछे पत्थर खदान है, जिसकी गहराई 15-20 फीट है। लगातार वर्षा होने के कारण खदान में पानी भरा हुआ है। इससे पुलिस और स्वजन को संदेह है कि समीर खदान में गिर गया होगा। 13 अगस्त को पुलिस ने नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को बुलाया। एसडीआरएफ की टीम सुबह से शाम तक बालक की खोजबीन की, लेकिन समीर के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। सीपत पुलिस का कहना है कि शाम होने के कारण एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन बंद कर दिया है। रविवार को सुबह भी तलाश शुरू करेंगे। इसके अलावा पीड़ित अपने रिश्तेदारों से भी संपर्क कर बच्चे के बारे में पूछताछ कर रहे थे। रविवार सुबह 6 बजे ग्रामीण पत्थर खदान के तरफ गए। तब खदान के पानी मे बच्चे का शव पर नजर पड़ी। स्वजन ने सीपत पुलिस को सूचना दी। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













