BN बांसवाड़ा न्यूज़ से-धमतरी छत्तीसगढ़। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन आज स्थानीय गांधी मैदान से किया गया। महापौर नगरनिगम धमतरी विजय देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ को रवाना किया। आज सुबह आयोजित कार्यक्रम में बारिश होने के बावजूद काफी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर पी.एस.एल्मा भी मौजूद थे।सुबह 7.30 बजे शहर के गांधी मैदान में लगभग 300 विद्यार्थियों और युवक युवतियों ने उपस्थित होकर इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने गोलबाजार, नगर घड़ी चौक, रत्नाबांधा रोड से शिव चौक गली होते हुए, वापस गांधी मैदान तक दौड़ लगाई। इस दौरान शिव चौक पर नगरवासियों ने धावकों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। तेज बारिश के बावजूद भी युवाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके पहले मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित महापौर विजय देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि देश को स्वतंत्र करने में जिन रणबांकुरों ने जान की परवाह किए बिना अपना सर्वस्व झोंक दिया, उनको याद करते हुए देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना ही हम सबकी जिम्मेदारी है यही सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। प् इस अवसर पर कलेक्टर श्री एल्मा ने बताया कि इस साल का स्वतंत्रता दिवस सबसे खास है, क्योंकि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75वी वर्षगांठ के तौर पर पूरे देश में बड़े पैमाने पर आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करना और लोगों को जागरुक करना है। इसके लिए शासन के निर्देशानुसार जिले में अनेक गतिविधियां 11 से 17 अगस्त के बीच आयोजित कराई जा रही हैं। इसमें हर घर तिरंगा और हमर तिरंगा अभियान भी शामिल है। कलेक्टर ने बताया कि इसके अंतर्गत गौरव ग्राम कंडेल में भी आज विभिन्न कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













