BN बांसवाड़ा न्यूज़ से -मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक शख्स पर महिला के साथ दुष्कर्म और फिर उनके प्राइवेट पा्ट में डंडा डालने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जब महिला ने आरोपी का विरोध किया तब उसने इस भयानक कृत्य को अंजाम दिया है। घटना में महिला बुरी तरह से घायल हो गई हैं, जिनका इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। इलाके के थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकारी दी है कि 12-13 की रात महिला अपने घर में सो रही थी। तब ही इस युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ पहले गलत काम किया और फिर उनके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। महिला ने इसके बाद अपने पति और अन्य परिजनों के साथ मिलकर थाने में केस दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि महिला की उम्र 35 साल है और युवक की उम्र 30 साल है। युवक महिला से एकतरफा प्यार करता था। यह भी कहा जा रहा है कि युवक ने कुछ दिनों पहले महिला पर शारीरीक संबंध बनाने का दबाव बनाया था। लेकिन महिला ने इससे इनकार कर दिया था। इसके बाद उनके साथ यह हैवानियत की गई है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि आरोपी युवक, महिला का पड़ोसी है। महिला ने जब घटना के वक्त उसका विरोध किया था तब उसने डंडे से उनपर हमला भी किया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 के तहत मामला दर्ज किया है।
- Advertisement -

Latest article
पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों से बचें, सप्लाई पूरी तरह सामान्य – जिला पेट्रोलपंप एसोसिएशन...
जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र कलाल बोले – सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर न दें ध्यान, पर्याप्त मात्रा में मिल रहा ईंधन
बांसवाड़ा -...
सुमित कुमार पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया जानकारी राजस्थान इंटेलिजेंस की बड़ी...
राजस्थान में असम के वायुसेना अड्डे में तैनात पर एक नागरिक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया...
बांसवाड़ा में मारवाड़ी समाज की भव्य गणगौर शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय माहौल में सराबोर
बांसवाड़ा। शहर में मारवाड़ी समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक गणगौर महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...













