BN बांसवाड़ा न्यूज़ से -मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक शख्स पर महिला के साथ दुष्कर्म और फिर उनके प्राइवेट पा्ट में डंडा डालने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जब महिला ने आरोपी का विरोध किया तब उसने इस भयानक कृत्य को अंजाम दिया है। घटना में महिला बुरी तरह से घायल हो गई हैं, जिनका इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। इलाके के थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकारी दी है कि 12-13 की रात महिला अपने घर में सो रही थी। तब ही इस युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ पहले गलत काम किया और फिर उनके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। महिला ने इसके बाद अपने पति और अन्य परिजनों के साथ मिलकर थाने में केस दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि महिला की उम्र 35 साल है और युवक की उम्र 30 साल है। युवक महिला से एकतरफा प्यार करता था। यह भी कहा जा रहा है कि युवक ने कुछ दिनों पहले महिला पर शारीरीक संबंध बनाने का दबाव बनाया था। लेकिन महिला ने इससे इनकार कर दिया था। इसके बाद उनके साथ यह हैवानियत की गई है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि आरोपी युवक, महिला का पड़ोसी है। महिला ने जब घटना के वक्त उसका विरोध किया था तब उसने डंडे से उनपर हमला भी किया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 के तहत मामला दर्ज किया है।
- Advertisement -

Latest article
भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई...
बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा - भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी...
सफाई कर्मचारी भर्ती 2012 व 2018 में वंचित वाल्मीकि–हरिजन समाज को नियुक्ति दिलाने हेतु...
बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा - राष्ट्रीय वंचित वर्ग न्यायाधिकारी परिषद के संगठन द्वारा राजस्थान प्रदेश के प्रधान महासचिव जितेंद्र वाल्मीकि ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल...
बांसवाड़ा में रविवार को विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन,दृष्टि नेत्रालय...
बांसवाड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दृष्टि नेत्रालय दाहोद की ब्रांच द्वारा आने वाले रविवार को बांसवाड़ा में एक विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन...













