दुर्ग। जामुल इलाके में तीन दिन से लापता एक महिला की लाश मिली है। महिला का चेहरा जला हुआ है। पुलिस ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। महिला की शिनाख्त मधु जांगड़े (40) के रूप में हुई है। महिला चाय की दुकान चलाने का काम करती थी। लाश मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जामुल के ढौर ग्राम में कुछ ग्रामीण खेत गए हुए थे। जहां उन्होंने महिला की लाश देखी। जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन गांव के अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फॉरेंसिक की टीम भी थी। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला का चेहरा जला होने से पुलिस हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रही है। महिला घासीदास नगर वार्ड 23 बॉम्बे आवास जामुल थाने के पीछे रहती थी। पति को छोड़ चुकी थी। मृतका के दो बच्चे हैं। मृतका हथखोज स्थित इंस्ट्रीयल एरिया में चाय की दुकान चलती थी। यहीं से महिला गायब हुई थी। देर रात तक घर नही पहुंचने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की। मधु की कोई जानकारी नहीं मिलने पर शारदापारा निवासी मां ने अपनी बेटी के लापता की सूचना थाने दर्ज कराई थी।
- Advertisement -

Latest article
पेंशनर समाज सम्मान समारोह में महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा बाटे गए जीवन रक्षक...
नौगामा सुरेश चंद्र गांधी जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट - सब की सेवा सबको प्यार महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा आज पेंशनर समाज उप...
भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई...
बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा - भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी...
सफाई कर्मचारी भर्ती 2012 व 2018 में वंचित वाल्मीकि–हरिजन समाज को नियुक्ति दिलाने हेतु...
बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा - राष्ट्रीय वंचित वर्ग न्यायाधिकारी परिषद के संगठन द्वारा राजस्थान प्रदेश के प्रधान महासचिव जितेंद्र वाल्मीकि ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल...













