ग्वालियर। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारी घूस लेते रंगेहाथों पकड़े जा रहे है। इसी कड़ी में ESI (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) का क्लर्क रिश्वत लेते हुए ट्रैप हुआ है। जानकारी के अनुसार ESI का क्लर्क शुभम गुप्ता 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया है। ग्वालियर लोकायुक्त ने ESI दफ्तर में क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी बिजली विभाग की महिला संविदा कर्मचारी से रिश्वत ले रहा था। महिलाकर्मी की मेटरनिटी लीव का रुपया निकालने के एवज में रिश्वत मांगी थी। मेटरनिटी लीव का 50 हजार रुपए निकालने की एवज में पांच हज़ार रुपए मांगे थे। महिला ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की थी। महिला की शिकायत पर आज लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की है। समाचार के लिखे जाने तक विभागीय कार्रवाई जारी थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाटार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -

Latest article
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...
गढ़ी पुलिस थाने में चौपाल जागरण यात्रा का शुभारंभ, महावीर इंटरनेशनल ने बांटे जीवन...
सब की सेवा, सबको प्यार के पावन उद्देश्य को साकार करते हुए महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा एवं गढ़ी-परतापुर के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस थाना...













