बिलासपुर। जिले में एक युवती की करंट लगने से मौत हो गई है. दरअसल, मसानगंज में रहने वाली युवती अपने बाथरूम में जा रही थी. इसी दौरान वह आंगन में गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गई. जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मसानगंज की है. जानकारी के अनुसार, युवती मंजू विश्वकर्मा बाथरूम जा रही थी. वहीं आंगन में बाथरूम के पास गिरे विधुत प्रवाहित तार की चपेट में मंजू आ गई. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













