दुर्ग। बिलासपुर पुलिस निजात अभियान के तहत लगातार मादक पदार्थ पकड़ रही है तो वही रेलवे पुलिस भी पीछे नहीं है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने 60 किलो गांजा पकड़ा। रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 में खड़ी समता एक्सप्रेस ट्रेन में दिलशाद गार्डन दिल्ली निवासी प्रवीण कुमार सिंह, जी ज़ी टीवी जनता फ्लैट दिल्ली निवासी पूजा सोनी और मुस्तफाबाद गोकुल दिल्ली निवासी फहीम के पास मौजूद ट्रॉली बैग में भारी मात्रा में गांजा है। पुलिस ने तलाशी दी तो 6 लाख कीमती 60 किलो गांजा बरामद हुआ, जिन्हें जीआरपी दुर्ग के सुपुर्द कर दिया गया। दुर्ग जीआरपी ने ट्रेन से हो रही गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता पाई है. दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की एंटी क्राइम स्क्वॉड ने दिल्ली के तीन तस्करों को पकड़ा है. इनमें एक महिला भी शामिल है. तीनों बड़ी लग्जरी सूटकेस में भरकर यह गांजा ले जा रहे थे. सभी तस्कर ओड़िशा से गांजा लेकर दिल्ली में खपाने जा रहे थे. पुलिस इनके पास से 60 किलो गांजा कीमती 6 लाख रुपए बरामद किया है. तीनों के खिलाफ जीआरपी द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसआरपी रेल रायपुर निर्देश से मुखबिर कि सूचना पर जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने मंगलवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 2 पर खड़ी समता एक्सप्रेस तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्करों में प्रवीण कुमार पूजा सोनी उर्फ़ बेबी व फहीम शामिल हैं. सभी दिल्ली के रहने वाले हैं. इसके पास से 3 सूटकेस बरामद किए गए है जिसके अंदर 60 किलो गांजा भरकर रखा गया था उसे जब्त किया. जब्त गांजा की कीमत 6 लाख रुपए बताई जा रही है. दुर्ग जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी दुर्ग स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर 2 में खड़ी समता एक्सप्रेस में कुछ लोग लग्जरी सूटकेस में गांजा लेकर दिल्ली जा रहे हैं. जिसकी सूचना पर पुलिस ने समता एक्सप्रेस में तलाशी शुरू की और एक महिला समेत तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से तीन लग्जरी सूटकेस में भरे 60 किलो गांजा बरामद किए हैं. जिसकी कीमत लगभग 6 लाख बताई जा रही है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर रहे हैं।
- Advertisement -

Latest article
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...













