बेंगलुरु (आईएएनएस)| पूर्वी बेंगलुरु में एक युवती की उसके प्रेमी ने 16 बार चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला और उसका प्रेमी दोनों अलग-अलग स्वास्थ्य सेवा कंपनियों के कर्मचारी थे और आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे अपराध की पुष्टि करते हुए, डीसीपी (पूर्व) भीमाशंकर एस. गुलेद ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों पहले एक ही कंपनी में काम करते थे। वे पांच साल से रिश्ते में थे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों शहर के अलग-अलग इलाकों में पेइंग गेस्ट (पीजी) में रह रहे थे। आरोपी दिनाकर शादी करना चाहता था, लेकिन पीड़िता ने अपने परिवार की आपत्तियों का हवाला देते हुए मना कर दिया था। गुलेद ने मीडिया से कहा, जब उसने कहा कि उसका परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं होगा तो वह आगबबूला हो गया। उसने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार की शाम दिनाकर ने पीड़िता पर हमला उस वक्त किया, जब वह अपने काम से लौट रही थी। दोनों के बीच कहासुनी के बाद दिनाकर ने चाकू निकाला और उस पर बार-बार वार किया। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दिनाकर को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













