फिंगेश्वर। छत्तीसगढ़ में आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है. पहला पेपर हिंदी का हुआ. बच्चे परीक्षा केंद्र से हंसते मुस्कुराते बाहर निकलते दिखाई दिए. इस दौरान छात्रों ने बताया कि हिंदी का पेपर सरल आया था और सभी प्रश्न उनके सिलेबस से ही आए हुए थे. अब अगला पेपर 3 मार्च को है. फिंगेश्वर के शासकीय ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र में आसपास के तकरीबन 7 हायर सेकेंडरी स्कूलों के 437 बच्चे बोर्ड परीक्षा में भाग ले रहे हैं. इनमें से आज 427 बच्चे उपस्थित रहे. वहीं 10 बच्चे अनुपस्थित रहे. परीक्षा हॉल से निकलते ही बच्चों ने बताया कि हिंदी का पेपर सरल आया था और सभी प्रश्न उनके सिलेबस से ही आए थे. 12वीं बोर्ड का पहला पेपर हिंदी का हुआ. सुबह 9 से दोपहर 12.15 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई. आपको बता दें कि प्रदेशभर में 2408 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं नकल रोकने जिला स्तर से लेकर मुख्यालय तक उड़नदस्ता टीम तैनात की गई है. TAGSफिंगेश्वरफिंगेश्वर गरियाबंदगरियाबंद फिंगेश्वर12वीं बोर्ड की परीक्षा।
- Advertisement -

Latest article
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...













