BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी की रिपोर्ट – दो दिवसीय राष्ट्र स्तरीय कौमी एकता कार्यक्रम के अंतिम दिन गांधी दर्शन समिति के बांसवाड़ा जिला संयोजक रमेश चंद्र पंड्या ने कहा कि हम समझ नहीं पाते कि राजनीति के परिदृश्य मे सेवा का जो भाव है उसे कैसे परिभाषित करे ? अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट के माध्यम से मार्ग दिया गया है उसे पूरा करे। गांधी के मार्ग पर चलते हुए इस बजट के प्रावधानों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए यही गांधी मार्ग से सेवा होगी ।

उदयपुर मे आयोजित हुए इस कार्यक्रम मे सहभागी ने विचार व्यक्त किए बांसवाड़ा के भारत दोसी ने गांधी दर्शन समिति द्वारा चलाए जा रहे प्रश्नोत्तरी विधि से नई पीढी को गांधी दर्शन समझाने के प्रयोग की जानकारी दी। साहित्यकार अशोक पंड्या ने कहा कि विद्यार्थियों को गांधी दर्शन से परिचय करवाने के लिए इसे पाठ्यक्रम से जोड़े। जवान सिंह ने भी विचार रखे। इस कार्यक्रम मे पूर्व मंत्री सुश्री गिरजा व्यास ने भी संबोधित किया। बांसवाड़ा के उप संयोजक विकेश मेहता, दल प्रभारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, तुलसीराम जोशी, साजिद नायक, को दर लाल बुनकर, मुकेश बौद्ध, नियाज मोहम्मद, अजी त कोठीया, हँतोक चरपोटा, गायत्री खांट , ओकार , पूनम चंद, गोपाल पंड्या आदि ने भाग लिया।