कांकेर। जिले में बेवतरी गांव में बांध में मछली पकड़ने के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, शहर के आमापारा वार्ड में रहने वाला युवक रितेश नाग लगभग सुबह 7 बजे गांव बेवतरी में मछली पकड़ने गया हुआ था. जो बांध में ट्यूब के माध्यम से मछली का जाल निकाल रहा था. इसी दौरान हादसा हुआ और वह डूबने लगा. आसपास के लोग मदद कर पाते तब तक देर हो चुकी थी. लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बांध से निकाल लिया गया. पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













