नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा फेस-2 थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर ने कोतवाल पर अश्लील हरकत करने और उसके शरीर बैड टच करने का संगीन आरोप लगाया है। महिला एसआई ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कोतवाल ने होलिका दहन के दिन छेड़छाड़ की। यही नहीं वह उसका चैट के जरिए भी शोषण कर रहा था। महिला दरोगा ने मामले की शिकायत डीसीपी महिला सुरक्षा से की थी। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है।डीसीपी (महिला सुरक्षा) मीनाक्षी कात्यायन के पर्यवेक्षण में यह कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। जांच होने तक फेस-2 थाना प्रभारी के साथ महिला दरोगा को भी लाइन हाजिर कर दिया है। कमिश्नरेट में तैनात कोतवाली प्रभारी पर कई बार बदनामी का दाग लग चुका है। लेकिन ये मामला ज्यादा गंभीर और शर्मनाक है डीसीपी को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला दारोगा ने कहा है कि होलिका दहन वाले दिन उसकी ड्यूटी सेक्टर 93 की एक सोसाइटी में लगी थी। कोतवाल को जब यह बात पता चला तो उन्होंने महिला दारोगा की ड्यूटी वहां से हटवा दी और सरकारी गाड़ी पर हमराह के रूप में लगा ली। आरोप है कि होली पर रंग लगाने के बहाने महिला दारोगा को कई जगह बैड टच किया गया। एसएचओ पर ये भी आरोप लगाया गया है कि वह चैट के जरिए गंदे मैसेज भेजा करते थे और इस तरह से वह उसका मानसिक शोषण कर रहे थे। महिला ने आला अधिकारियों को आरोपी के चैट्स भी दिए हैं।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













