नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा फेस-2 थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर ने कोतवाल पर अश्लील हरकत करने और उसके शरीर बैड टच करने का संगीन आरोप लगाया है। महिला एसआई ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कोतवाल ने होलिका दहन के दिन छेड़छाड़ की। यही नहीं वह उसका चैट के जरिए भी शोषण कर रहा था। महिला दरोगा ने मामले की शिकायत डीसीपी महिला सुरक्षा से की थी। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है।डीसीपी (महिला सुरक्षा) मीनाक्षी कात्यायन के पर्यवेक्षण में यह कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। जांच होने तक फेस-2 थाना प्रभारी के साथ महिला दरोगा को भी लाइन हाजिर कर दिया है। कमिश्नरेट में तैनात कोतवाली प्रभारी पर कई बार बदनामी का दाग लग चुका है। लेकिन ये मामला ज्यादा गंभीर और शर्मनाक है डीसीपी को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला दारोगा ने कहा है कि होलिका दहन वाले दिन उसकी ड्यूटी सेक्टर 93 की एक सोसाइटी में लगी थी। कोतवाल को जब यह बात पता चला तो उन्होंने महिला दारोगा की ड्यूटी वहां से हटवा दी और सरकारी गाड़ी पर हमराह के रूप में लगा ली। आरोप है कि होली पर रंग लगाने के बहाने महिला दारोगा को कई जगह बैड टच किया गया। एसएचओ पर ये भी आरोप लगाया गया है कि वह चैट के जरिए गंदे मैसेज भेजा करते थे और इस तरह से वह उसका मानसिक शोषण कर रहे थे। महिला ने आला अधिकारियों को आरोपी के चैट्स भी दिए हैं।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में खाली भूखण्डों की सफाई नहीं करवाई तो होगी कार्रवाई, ₹10 हजार न्यूनतम...
बांसवाड़ा, 29 अक्टूबर। नगर परिषद बांसवाड़ा ने शहर में खाली पड़े भूखण्डों पर कचरा, कंटीली झाड़ियां, खरपतवार और गंदगी जमा होने को लेकर सख्त...
धोलागढ़ धाम में रुद्र वाहिनी संघ राजस्थान युवा मोर्चा की बैठक, बांसवाड़ा जिला कार्यकारिणी...
बांसवाड़ा, 26 अक्टूबर 2026। सर्व समाज की एकता, सामाजिक समरसता और जनसेवा के संकल्प के साथ रुद्र वाहिनी संघ, राजस्थान युवा मोर्चा की प्रदेश...
बांसवाड़ा: पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की ग्रामीणों के साथ बैठक, शांतिपूर्ण मतदान के...
बांसवाड़ा। आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर बांसवाड़ा पुलिस द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ग्रामीणों को जागरूक करने के...













