BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – कांकेर। अंतरराज्यीय गांजा तस्करी की तार तोड़ने में कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने शहर के दुधावा चौक से एक्सव्यूवी कार से 22 लाख का गांजा लेकर जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक आर्मी का पूर्व जवान भी शामिल है। आरोपियों के पास से 2 किवंटल 21 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से कार में गांजा की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद थाना प्रभारी शरद दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने दुधावा चौक में चेक पोस्ट लगाया था। संदिग्ध कार के नजदीक आते ही पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो कार में गांजा में बंडल मिले। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों में सचिन कुमार जो कि आर्मी का जवान है, एवं उपेंद्र सिंह और गजेंद्र सिंह शामिल हैं। तीनो ही उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। एएसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, एक टीम बनाकर ओडिशा भी भेजी जा रही है, ताकि गांजा तस्करी के सरगना तक पहुंचा जा सके। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने फ़र्ज़ी नम्बर प्लेट भी बना रखी थी, ओडिशा होते आरोपी छतीसगढ़ और मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश जाने वाले थे, जिसके लिए आरोपियों ने छतीसगढ़ और मध्य प्रदेश के फ़र्ज़ी नम्बर प्लेट भी बना रखे थे। लेकिन कांकेर पुलिस के आगे आरोपियों की चालाकी काम नही आई।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













