राजस्थान। करौली जिले की सपोटरा क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि कुछ लोग कैलादेवी के दर्शन करने पैदल जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में वे चंबल पार करने लगे और डूब गए. घटना की जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. अब तक 10 यात्रियों को बचा लिया गया है, जबकि 7 लापता हैं. जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के जरूर गांव से 17 यात्रियों का जत्था कैला देवी पदयात्रा पर निकला हुआ था. रास्ते में जगदर घाट से पदयात्री चंबल नदी को पार करना चाह रहे थे. चंबल में पानी अधिक था. जब वे नदी में घुसे तो पानी में बहने लगे. सभी यात्री एक-दूसरे को बचाने में जुट गए. इसी बीच वे बहते चले गए. स्थानीय लोगों ने जब शोर शराबा सुना तो मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद 10 लोगों को बचा लिया. अभी 7 लोगों की तलाश की जा रही है.घटना की जानकारी मिलते ही करौली जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर रहा है. लोगों का कहना है कि डांग क्षेत्र दूर का इलाका है, इस वजह से यात्रियों को समय पर बचाने में परेशानी हुई है. घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे यात्रियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि 19 मार्च से कैला देवी का मेला शुरू हो रहा है, जिसके लिए पैदल यात्री पिछले 1 सप्ताह से केला देवी के दर्शन के लिए आ रहे हैं।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













