क्रिकेट की दुनिया से काफी दुखद खबर सामने आई है. इंग्लिश क्रिकेटर मैट डन की नन्ही बेटी फ्लोरेंस अब इस दुनिया में नहीं रहीं. दो साल की फ्लोरेंस मिर्गी बीमारी से पीड़ित थीं. फ्लोरेंस के माता-पिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए इस दुखद खबर की जानकारी शेयर की है. इंस्टाग्राम पर एक अलग बयान में फ्लोरेंस के माता-पिता ने लिखा, ‘हमारी बेटी ने खूबसूरत पंख प्राप्त किए और SUDEP (मिर्गी से मौत) से हार गईं. इस समय शब्दों को खोज पाना लगभग असंभव है. तुम हमें अविश्वसनीय रूप से काफी प्यार करती थीऔर तुमने इतने सारे जीवन पर जो छाप छोड़ी है, वह देखने लायक है. तुमने जिस भी कमरे में प्रवेश किया, उसे रोशन कर दिया. हमें तुमपर हमेशा गर्व रहेगा.’ सरे के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मैट डन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फ्लोरेंस की एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन दिया, ‘तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगी.’ सरे के क्रिकेट निदेशक एलेक स्टीवर्ट ने बयान में कहा, ‘फ्लोरेंस के निधन के बारे में सुनकर हम सभी पूरी तरह से टूट गए हैं और हमारी शुभकामनाएं पूरे डन परिवार के साथ हैं. हम मैट डन और जेसिका को वो सभी सहायता प्रदान करेंगे।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













