जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के भेजरी पदर गांव में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर जारी विवाद और उग्र हो गया है। सोमवार को आदिवासी समुदाय और क्रिश्चियन समुदाय के बीच पत्थरबाजी हुई है। इसमें मामले को सुलझाने लगे पुलिस जवानों में से चार जवान घायल हो गए, जिनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि, बस्तर संभाग में इन दिनों धर्मांतरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। परपा थाना क्षेत्र के भेजरी पदर गांव में रविवार को 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने के लिए आदिवासी समुदाय और क्रिश्चियन समुदाय आमने-सामने हो गए। क्षेत्र में अब भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मौके की नजाकत को भापते हुए प्रशासन ने गांव में डीआरजी के जवानों और तीन थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया है। मामले को सुलझाने के लिए तोकापाल के प्रभारी एसडीएम भी मौके पर मौजूद रहे। बावजूद इसके कल देर शाम तक मामले का कोई हल नहीं निकल पाया था। शांतिपूर्ण तरीके से कोई समाधान निकल सके, इसके लिए प्रशासन प्रयासरत है, लेकिन आज आदिवासी समुदाय और क्रिश्चियन समुदाय के बीच पत्थरबाजी हो गई। इसमें चार जवान घायल हो गए हैं।
- Advertisement -

Latest article
महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा द्वारा 8 दिवसीय नि:शुल्क नीम रस वितरण का समापन, सहयोगियों का...
बांसवाड़ा | 26 मार्च 2026 | सेठिया परिवार के सहयोग से सफल आयोजन, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा द्वारा पिछले 8 दिनों...
पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों से बचें, सप्लाई पूरी तरह सामान्य – जिला पेट्रोलपंप एसोसिएशन...
जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र कलाल बोले – सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर न दें ध्यान, पर्याप्त मात्रा में मिल रहा ईंधन
बांसवाड़ा -...
सुमित कुमार पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया जानकारी राजस्थान इंटेलिजेंस की बड़ी...
राजस्थान में असम के वायुसेना अड्डे में तैनात पर एक नागरिक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया...













