मुंबई (आईएएनएस)| महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की पत्नी को धमकी, ब्लैकमेल और रिश्वत की पेशकश से संबंधित मामले में मुंबई पुलिस ने पांच साल से अधिक समय से फरार चल रहे अहमदाबाद के एक सट्टेबाज का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी अनिल जयसिंघानी है, जिसकी बेटी अनीक्षा जयसिंघानी को पिछले हफ्ते डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी, बैंकर-गायिका अमृता फडणवीस द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था।हमने उसे पिछले पांच दिनों से टेक-इंटेल सर्विलांस के तहत रखा था, लेकिन वह गुजरात के अलग-अलग शहरों में लगातार घूम रहा था। अंत में हमने उसे गुजरात के कलोल में ट्रैक किया। आधी रात से पहले ही उसे पकड़ लिया गया और मुंबई लाया गया। आरोपी के खिलाफ कम से कम 15 मामले दर्ज हैं और उसे आज मालाबार हिल पुलिस को सौंप दिया जाएगा। पिछले हफ्ते, अमृता ने तब सनसनी मचा दी, जब उन्होंने जयसिंघानी पिता-बेटी द्वारा उन्हें फंसाने, धमकाने, ब्लैकमेल करने और एक करोड़ रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद गृह विभाग संभालने वाले फडणवीस ने जांच का आदेश दिया।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 की मतगणना संपन्न
बांसवाड़ा, 20 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत बांसवाड़ा जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना...
सुन्दनपुर में ACB का जनसंवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को किया जागरूक | हेल्पलाइन...
बांसवाड़ा। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) राजस्थान की ओर से आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से...
बांसवाड़ा में 20 नवंबर को होगी पंचायत चुनाव की मतगणना, 149 टेबल पर होगी...
बांसवाड़ा बांसवाड़ा पंचायत राज चुनाव 2026: मतगणना की तैयारियां तेज | जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने किया निरीक्षण
बांसवाड़ा, 18 नवंबर। पंचायती राज...













