BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – पंजाब। अमृतपाल ने हाल ही में वीडियो जारी की है. उसने भारत और विदेशों में सिख समुदाय के लोगों से अन्याय के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया है. उसने कहा उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर एनएसए लगा दिया गया है. वीडियो में भगोड़ा अमृतपाल यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सिखों को एक बड़े मकसद के लिए एकजुट होना है.वीडियो में अमृतपाल सिंह ने 18 मार्च की घटना के बारे में बताया. साथ ही उसने बोला कि सरकार ने सभी लोगों पर यहां तक कि महिलाओं और बच्चों पर भी अत्याचार किया है. सरकार ने जत्थेदार अकाल तख्त के 24 घंटे के आह्वान का भी पालन नहीं किया है. अमृपाल ने अपने एक साथी का जिक्र किया, जिसमें वह कहता है कि बाजेका एक साधारण सिख थे और उस पर भी एनएसए लगा दिया गया.अमृतपाल सिंह ने बैसाखी पर सरबत खालसा के मौके पर दुनियाभर के सभी सिख संगठनों से इसमें भाग लेने की अपील की है. साथ ही उसने कहा जत्थेदार को इस मामले में स्टैंड लेना चाहिए और सभी जत्थेदार और टकसाल को भी सरबत खालसा में भाग लेना चाहिए. भगोड़ा अमृतपाल आगे कहता है, देश और विदेश में जो भी सिख लोग हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वैशाखी पर जो सरबत खालसा का कार्यक्रम होना है, उसमें हिस्सा लें. हमारी कौम लंबे वक्त से छोटे-छोटे मसलों पर मोर्चे लगाने में उलझी हुई है. अगर हमें पंजाब के मसलों को हल कराना है तो एकसाथ होना होगा. सरकार ने जिस तरह से हमारे साथ धोखा किया है, उसको ध्यान में रखना होगा. कई साथियों को पकड़ा गया है और NSA लगा है, मेरे कई साथियों को असम में भेज दिया गया है. इसलिए मैं सभी सिखों से अपील करता हूं कि बैसाखी के मौके पर इकट्ठे हों।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













