BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक मंदिर के पुजारी ने छह फुट गहरे गड्ढे में समाधि दी, प्रशासन को इस बात की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे दल ने पुजारी को सुरक्षित बाहर निकाला। मामला छतरपुर के पास के गोरैया गांव का है। यहां के सिद्ध बाबा मंदिर में 60 वर्षीय बाबा नारायण दास कुशवाहा पूजा-पाठ करते हैं। उन्होंने मंगलवार को मंदिर परिसर में समाधि लेने की कोशिश की। उसके लिए छह फुट गहरे, 10 फुट लंबे और दो फुट चौड़े गड्ढे में लेट गए। पुजारी के निदेर्षानुसार ग्रामीणों ने बाबा को गड्ढे में बंद कर ऊपर से मिट्टी डाल दी गई। इसके बाद ऊपर पांच मटके रख दिए गए। बाबा को गड्ढे में बंद कर ऊपर से मिट्टी डाल दी गई। इसके बाद ऊपर पांच मटके रख दिए गए।पुजारी के द्वारा समाधि लेने की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार संध्या अग्रवाल वहां पहुंची और पुलिस की मदद से बाबा को गड्ढे से बाहर निकलवाया। पुलिस प्रशासन ने जब गड्ढे से मिट्टी हटाई तो अंदर पुजारी लेटे हुए मिले। उनके सिर के पास एक दीपक जल रहा था। मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत सामान्य मिली। तहसीलदार ने कहा कि सिद्ध बाबा मंदिर में एक बाबा जी ने समाधि ली थी। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बाबा को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बाबाजी का मेडिकल कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य निकली।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













