BN बांसवाड़ा न्यूज़ – दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में काम करने वाली 40 साल की महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. आरोप है कि वह ड्यूटी के दौरान यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थी. आरोपी पर महिला के साथ हैवानियत करने का भी आरोप है. उस पर हमले की जानकारी करीब 6 दिन पहले मिली थी. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा था और रविवार को उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि आईपी एस्टेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिचित आरोपी को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था. शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया कि महिला के साथ क्रूरता की गई है. इसके बाद पुलिस ने बयान दिया कि मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, पीड़िता ने भी अपने स्टेटमेंट में ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है.
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













