BN बांसवाड़ा न्यूज़ – दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में काम करने वाली 40 साल की महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. आरोप है कि वह ड्यूटी के दौरान यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थी. आरोपी पर महिला के साथ हैवानियत करने का भी आरोप है. उस पर हमले की जानकारी करीब 6 दिन पहले मिली थी. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा था और रविवार को उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि आईपी एस्टेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिचित आरोपी को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था. शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया कि महिला के साथ क्रूरता की गई है. इसके बाद पुलिस ने बयान दिया कि मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, पीड़िता ने भी अपने स्टेटमेंट में ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है.
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की ग्रामीणों के साथ बैठक, शांतिपूर्ण मतदान के...
बांसवाड़ा। आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर बांसवाड़ा पुलिस द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ग्रामीणों को जागरूक करने के...
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने छोटी सरवन के संवेदनशील मतदान केंद्रों का...
बांसवाड़ा, 21 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने निर्वाचन संबंधी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन...
मयूर नगर लोधा में 40 फीट रावण और मेघनाथ का दहन, भव्य दशहरा मेले...
बांसवाड़ा। विजयादशमी के पर्व पर मयूर नगर लोधा में एलएनजे परिवार के लिए मयूर नगर लोधा स्टाफ क्लब की ओर से भव्य दशहरा मेले...













