BN बांसवाड़ा न्यूज़ – गुवाहाटी में एक डॉक्टर दंपति को पुलिस ने 4 साल की बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दंपति ने बच्ची को कथित तौर पर गोद लिया था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मेघालय के री भोई जिले में एक मनोचिकित्सक संगीता बरुआ को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार किया, जहां वह गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपी हुई थी। वहीं पुलिस ने उनके पति वालियुल इस्लाम को शहर में मणिपुरी बस्ती क्षेत्र में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। इस्लाम गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और एडवांस जनरल सर्जन हैं।पुलिस ने नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार के मामले में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में उनकी नौकरानी लक्ष्मी को भी गिरफ्तार किया है। घटना का पता तब चला जब डॉक्टर दंपत्ति का एक पड़ोसी शुक्रवार को तपती गर्मी के बीच छत पर एक खंभे से बंधी नाबालिग लड़की की एक तस्वीर के साथ पुलिस के पास पहुंचा। एक बाल अधिकार कार्यकर्ता मिगुएल दास कुएह ने कहा कि पहले भी डॉक्टर दंपति द्वारा अपनी गोद ली हुई बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायतें मिली थीं। हालांकि, उस दौरान कोई सबूत नहीं था, लेकिन बाद में पड़ोसी के द्वारा उन्हें सबूत मिले।एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती पूछताछ के अनुसार, बरुआ ने नाबालिग को लोहे की गर्म रॉड से पीटा और उसके शरीर पर गर्म पानी भी डाला। पुलिस के अनुसार, नौकरानी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसे सजा के तौर पर नाबालिग को छत पर बांधने के लिए कहा गया था क्योंकि वह कहना नहीं मानती थी और शरारत ज्यादा करती थी। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। इस बीच डॉक्टर दंपती पर हत्या के प्रयास (307), स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने (325) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- Advertisement -

Latest article
नौगामा में महावीर इंटरनेशनल का सराहनीय आयोजन, महिला सशक्तिकरण से लेकर परिंडे वितरण तक...
बांसवाड़ा जिले के नौगामा से एक सराहनीय सामाजिक पहल सामने आई है।
यहाँ महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में महिला सशक्तिकरण,...
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...













