BN बांसवाड़ा न्यूज़ – कुशलगढ़ विधान सभा क्षेत्र की निर्दलीय विधायक रमिला खड़िया के बेटे और युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रोहित खड़िया के खिलाफ कुशलगढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। रोहित खड़िया ने कल सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह के दौरान हवा में टोपीदार बंदूक से फायरिंग करने का वीडियो डाला था जो बाद में काफी वायरल हुआ। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुशलगढ़ एसएचओ को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए और विधायक पुत्र रोहित खड़िया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक अभिजित सिंह ने बताया कि जैसे ही यह मामला सामने आया वैसे ही पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से लिया गया और मामला आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है और जैसे ही इसकी रिपोर्ट आ जाएगी उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

Latest article
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान: बांसवाड़ा पुलिस ने 150 से अधिक महिला वॉलंटियर्स के साथ...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा।
राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बांसवाड़ा कांग्रेस का जश्न, गांधी मूर्ति पर आतिशबाजी कर...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बांसवाड़ा जिला...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BPVM का जश्न, बांसवाड़ा में आतिशबाजी कर जताई खुशी
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के...













