BN बांसवाड़ा न्यूज़ – कुशलगढ़ विधान सभा क्षेत्र की निर्दलीय विधायक रमिला खड़िया के बेटे और युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रोहित खड़िया के खिलाफ कुशलगढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। रोहित खड़िया ने कल सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह के दौरान हवा में टोपीदार बंदूक से फायरिंग करने का वीडियो डाला था जो बाद में काफी वायरल हुआ। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुशलगढ़ एसएचओ को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए और विधायक पुत्र रोहित खड़िया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक अभिजित सिंह ने बताया कि जैसे ही यह मामला सामने आया वैसे ही पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से लिया गया और मामला आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है और जैसे ही इसकी रिपोर्ट आ जाएगी उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

Latest article
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...













