BN बांसवाड़ा न्यूज़ – उज्जैन जिले की एक महिला पुलिस अधिकारी ने अपने पुलिसिया दायित्वों के साथ मां के कर्तव्यों को निभाते हुए मिसाल कायम की है। उनके इस कार्य से क्षेत्र के लोग और पुलिस अधिकारी सहित थाने के पुलिसकर्मी काफी प्रभावित हो रहे हैं। वह अपने बेटी को थाने में साथ-साथ रखती हैं, पुलिस थाना इस बच्ची के लिए अब परिवार बन गया है।बड़नगर पुलिस थाने में एक ऐसी महिला पुलिस अधिकारी हैं, जो अपनी डेढ़ साल की मासूम बिटिया का पालन-पोषण करने के साथ पुलिस का फर्ज बखूबी निभा रही हैं। एक तरफ घर में ममता की मूरत तो दूसरी तरफ अपराधियों के लिए खौफ का दूसरा नाम 2016 बैच की एसआई प्रीति सिंह चौहान फिलहाल बड़नगर थाने में पदस्थ हैं।एसआई चौहान थाने में ड्यूटी गश्त संभालने के साथ ही महिला डेस्क की नोडल अधिकारी के रूप में भी अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं। 8-10 घंटे की ड्यूटी एसआई प्रीति सिंह अपनी डेढ़ साल की मासूम के साथ करती हैं। प्रीति सिंह ने बताया, पति आकाश दीप सिंह बालाघाट में सब-इंस्पेक्टर के पद पर सेवा दे रहे हैं। ऐसे में घर पर बच्ची को संभालने में समस्या आती है, वहीं पुलिस की ड्यूटी निभाना अपने आप मे कठिन है। तीन शिफ्ट में से किसी भी शिफ्ट में कभी भी ड्यूटी लग सकती है। इसके अलावा महिला संबंधित मामले आने पर कभी भी थाने पर आना जाना लगा रहता है। इसके बावजूद डेढ़ साल की बिटिया प्रिशा का प्रीति सिंह पूरा ख्याल रखती हैं।दोनों जिम्मेदारी का तालमेल बैठाने में प्रीति सिंह को पुलिस अधिकारियों को भी सहयोग मिल रहा है। ड्यूटी पर रहने के बाद भी एसआई प्रीति सिंह बच्ची का पूरा ध्यान रखती है। बड़नगर एसडीओपी रवींद्र बोयत, थाना प्रभारी सुरेंद्र गरवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी अपने सहयोगी पुलिस अधिकारी के डबल रोल से काफी प्रभावित हैं। प्रीति सिंह एक सशक्त महिला के साथ ममतामयी मां की भूमिका भी निभा रही हैं।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













