BN बांसवाड़ा न्यूज़ – कोरबा। जिले के पसान थाना अंतर्गत 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर जंगल की ओर ले जाकर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को कटघोरा सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 5 हजार रुपये का अर्थदंड से दंडित किया गया है. अतिरिक्त लोक अभियोजक राकेश जायसवाल ने बताया कि थाना पसान जिला कोरबा अंतर्गत गांव की 13 वर्षीय किशोरी जो कि दिनांक 23-24 जनवरी 2020 की दरमियानी रात को अपनी सहेलियों के साथ गौरी पूजा का कार्यक्रम देखने गई थी और अपनी सहेलियों के साथ आग ताप रही थी. उसी समय आरोपी देव प्रताप उर्फ छोटू और शिव कुमार उर्फ सुकुमार अपने मोटरसाइकिल से आकर उसे जबरदस्ती बैठा कर जंगल की तरफ ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती सामूहिक बलात्कार किया. उसके बाद उसे स्कूल के पास वापस लाकर छोड़ कर भाग गए. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पसान थाना में रिपोर्ट दर्ज किया गया. मामले में गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया. प्रकरण में न्यायालय स्वर्णलता टोप्पो, अपर सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पाक्सो) कटघोरा जिला कोरबा ने विचारण पश्चात आरोपियों के विरुद्ध आरोप सिद्ध पाया. जिसपर पर न्यायालय ने निर्णय पारित कर आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा के साथ साथ 5 हजार रुपये के आर्थिक दंड से दंडित किया है. प्रकरण में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक राकेश जायसवाल के किया।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













