BN बांसवाड़ा न्यूज़ – बंगा। नजदीकी गांव हीऊ में अज्ञात लोगों द्वारा एक घर पर फायरिंग दौरान एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिंदर राम उर्फ रूपा पुत्र बीरू राम निवासी हीऊ ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे अपने घर पर मौजूद था और खाना खाने लगा था। टी.वी. चाल रहा तभी अचानक आवाज आई, घर वालों लगा शायद पटाखों चल रहे हैं। जब बाहर जाकर देखा तो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के गेट में गोलियां मारी और फिर एक गोली उनके घर के अंदर कमरे की दीवार में लगी। इसी बीच गोली महिंदर राम के बाएं हाथ में लगी और वह मामूली रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने कहा कि उक्त फायरिंग किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के गेट के बाहर से की है। उनकी किसी व्यक्ति से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन फिर भी यह नहीं कहा जा सकता कि उन पर यह फायरिंग किसने और क्यों की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना बंगा पुलिस को दी, जिन्हें सूचना मिलते ही बंगा थाना प्रभारी सहित पुलिस दल मौके पर पहुंच गया। इस संबंध में जब थाना सिटी के एस.एच.ओ.एस.आई. महेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि वह रात में मौके पर गए थे और मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













