BN बांसवाड़ा न्यूज़ – बंगा। नजदीकी गांव हीऊ में अज्ञात लोगों द्वारा एक घर पर फायरिंग दौरान एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिंदर राम उर्फ रूपा पुत्र बीरू राम निवासी हीऊ ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे अपने घर पर मौजूद था और खाना खाने लगा था। टी.वी. चाल रहा तभी अचानक आवाज आई, घर वालों लगा शायद पटाखों चल रहे हैं। जब बाहर जाकर देखा तो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के गेट में गोलियां मारी और फिर एक गोली उनके घर के अंदर कमरे की दीवार में लगी। इसी बीच गोली महिंदर राम के बाएं हाथ में लगी और वह मामूली रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने कहा कि उक्त फायरिंग किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के गेट के बाहर से की है। उनकी किसी व्यक्ति से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन फिर भी यह नहीं कहा जा सकता कि उन पर यह फायरिंग किसने और क्यों की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना बंगा पुलिस को दी, जिन्हें सूचना मिलते ही बंगा थाना प्रभारी सहित पुलिस दल मौके पर पहुंच गया। इस संबंध में जब थाना सिटी के एस.एच.ओ.एस.आई. महेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि वह रात में मौके पर गए थे और मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
- Advertisement -

Latest article
जंक फूड के नियमित सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव: सरकारी और चिकित्सकीय...
बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा की रिपोर्ट - जंक फूड के नियमित सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव, आंतों में अपचनीय सामग्री का जमाव,पाचन तंत्र...
मुस्लिम बच्चों का सम्मान समारोह “शिक्षा में बेटियों,महिलाओं की भागीदारी जरुरी”— अब्दुल वहाब खान...
बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा :-- आज के युग में महिलाओं मे शिक्षा जरूरी है और ये छात्राएं इसकी कमी पुरी कर रही है।यह विचार दाहोद...
आगामी 25 जून को कांग्रेस करेगी आंदोलन।अपर हाई लेवल केनाल के प्रभावितो को मुआवजा...
बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा -जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या ने कहा कि सभी...