BN बांसवाड़ा न्यूज़ – झारखंड के पलामू जिले में पड़ोसी द्वारा 15 साल की एक अनाथ बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार की रात छत्तरपुर थाना क्षेत्र में हुई लेकिन ग्रामीणों को सोमवार को इसका पता चलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी। उसने बताया कि लड़की अपने भाई-बहन के साथ सो रही थी, तभी 30 वर्षीय आरोपी उसके घर में घुस आया, उसे जबरन घसीटते हुए दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। छत्तरपुर महिला थाने की प्रभारी सोनी कुमारी ने बताया कि दो बच्चों का पिता आरोपी घटना के बाद से फरार है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। कुमारी ने बताया, लड़की बहुत दर्द में थी और बार बार बेहोश हो रही थी। यह देखकर उसके छोटे भाई ने गांव की औरतों को बुलाया जिसके बाद घटना का पता चला। लड़की को पहले उप-संभागीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जांच के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।” उन्होंने बताया कि लड़की द्वारा दिए गए बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। गांव के मुखिया ने बताया कि तीनों बच्चों के माता पिता का एक साल पहले निधन हो गया था।उन्होंने बताया, लड़की अपने छोटे भाई और बहन के साथ रहती है जो कि मानसिक रूप से बीमार है। उन्हें सरकार द्वारा अनाथ बच्चों को दिए जाने वाले सभी लाभ मिल रहे थे। इसके अलावा लड़की गांव में महिलाओं के एक स्व: सहायता समूह के साथ भी काम करती है।
- Advertisement -

Latest article
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं समाज की उत्कृष्ट शख्सियतों का सम्मान
बांसवाड़ा। इदारा अंजुमन इस्लामिया, बांसवाड़ा की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर भव्य जनरल स्टेज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का...
मयूर नगर में हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज
लोधा | 19 अगस्त 2026
मयूर नगर, लोधा स्थित आरएसडब्ल्यूएम परिसर में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में...
जिला कलक्टर ने ली विभागीय कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक
बांसवाड़ा, 19 अगस्त। जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में विभागीय कार्यों की साप्ताहिक...













