BN बांसवाड़ा न्यूज़ – राजनांदगांव। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के खडग़ांव में नामकरण समारोह के दौरान एक पिता ने पुत्र की कुल्हाडी से जघन्य हत्या कर दी। नशे में धुत्त पिता ने ताबड़तोड़ वार कर पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। वारदात से नामकरण कार्यक्रम की खुशी मातम में बदल गई। घटना के बाद फरार आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 10 जून की शाम को खडग़ांव निवासी रामकुमार आंचला के घर उसकी पुत्री का नामकरण कार्यक्रम आयोजित था। पारिवारिक कार्यक्रम में समाज और गैर समाज के मेहमान बड़ी तादाद में पहुंचे थे। कार्यक्रम के बीच राजकुमार के पिता राधेलाल आंचला शराब के नशे में घर आए मेहमानों के साथ बदसलूकी करने लगे। पिता के रवैये से नाराज होकर पुत्र ने दुव्र्यवहार नहीं करने को कहा। इससे भड़के पिता ने पुत्र के साथ वाद-विवाद किया। रात लगभग 10 बजे पिता एक कुल्हाड़ी लेकर घर से निकल गया।समारोह के बाद जब मेहमान संग पुत्र सो रहे थे, रात लगभग एक बजे पिता ने पुत्र पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गर्दन पर जोरदार प्रहार के चलते पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस दौरान पिता लगातार तीन-चार बार पुत्र पर कुल्हाड़ी से वार करता रहा। पति को मारते देखकर पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। जिससे पत्नी भी घायल हो गई। शोर मचाने पर घर में मौजूद अन्य मेहमानों ने हमला कर रहे राधेलाल आंचला को किसी तरह से काबू किया और कुल्हाड़ी छीनकर पुलिस को घटना की खबर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही गांव से ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...
पाक सीमा के पास युवक हिरासत में, संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ाव की जांच...
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा/जैसलमेर
जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारेवाला से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के मामले...













