BN बांसवाड़ा न्यूज़ – छत्तीसगढ़ के जिले बीजापुर में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का सीलसिला लगतार चल रहा है। करकेली सरपंच के साथ भाजपा के 24 कार्यकर्ताओ नें कांग्रेस का दामन थामा है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर दौरे के बाद से भाजपा को तगड़ा झटका लगा एक सप्ताह में 154 भाजपा कार्यकर्ताओ नें कांग्रेस का हाथ थामा है। वहीं दूसरी ओर ओम माथुर की मौजूदगी में पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित उनके नेृत्वत में करीब एक हजार लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। देश के प्रधानमंत्री के रूप मे नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा देश भर मे महा जनसंपर्क अभियान के तहत अनेक सम्मेलन, प्रवास और संपर्क के कार्यक्रम कर पार्टी के पक्ष मे वातावरण बनाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में धमतरी भाजपा द्वारा पुरानी कृषि उपज मंडी में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मलेन में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर पहुंचे थे। वहीं उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, सांसद चुन्नीलाल साहू, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर मंच पर मौजूद थे। ओम माथुर ने इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओ से लाभान्वित हितग्राहियो का सम्मान किया था।
- Advertisement -

Latest article
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...












