BN बांसवाड़ा न्यूज़ – बेंगलुरू: असम में एक ऑटो चालक ने 28 वर्षीय व्यक्ति की बेंगलुरू में हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी ऑटो चालक का ज्यादा किराया लेने पर विरोध किया था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सुब्रमण्यमनगर थाना क्षेत्र के यशवंतपुर सोप फैक्ट्री के पास रविवार रात हुई। मृतक की पहचान अहमद के रूप में हुई है। इस घटना में उसका भाई अयूब गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस के अनुसार, पीड़ितों ने अपने वर्कप्लेस से यशवंतपुर इलाके में अपने घर तक पहुंचने के लिए एक ऑटो लिया। इस पर जब आरोपी ऑटो चालक अश्वथ ने दोगुना किराया मांगा तो भाइयों ने उससे सवाल करना शुरु कर दिया। बहस ने जल्द ही हिंसक रुप ले लिया और ऑटो चालक ने दोनों भाइयों पर हथियार से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













