BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – बिलासपुर। एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान शुरू कर दी है। पहचान नहीं होने पर शव मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चीरघर में रखवा दिया है। जयरामनगर रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने मस्तूरी थाने में घटना की जानकारी दी है। कर्मचारियों ने बताया कि एक 30 वर्षीय युवक ट्रेन से गिरकर पहियों की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने कोशिश की। शव की पहचान नहीं होने पर मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र के चीरघर में रखवा दिया है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













