नव निर्वाचित सरपंच घूस लेते गिरफ्तार, इस काम के लिए फरियादी से मांगी थी 15 हजार रिश्वत

0
364
image 2022 08 22T133330.942
image 2022 08 22T133330.942

BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – निशांत राजपूत, सिवनी। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा घूसखोर जन प्रतिनिधियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में लोकायुक्त पुलिस ने एक नव निर्वाचित सरपंच को 15 हजार घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मामला सिवनी जिले के घंसौर का बताया गया है। ग्राम पंचायत सुचानमेटा का निर्वाचित सरपंच शिवकुमार उइके को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here