बांसवाड़ा| विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बांसवाड़ा दौरा प्रस्तावित है।
शहर के खेल मैदान में होने वाली सभा की तैयारी का शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया, टीएडी मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा, एसपी अभिजीत सिंह, टीएडी आयुक्त ताराचंद मीणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश पंड्या, दिनेश खोड़निया, सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी मौजूद रहे। वहीं बेणेश्वर धाम पर भी बांसवाड़ा को संभाग बनाने को लेकर उद्घाटन कार्यक्रम किया जाएगा। इनमें शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।