BN बांसवाड़ा न्यूज़ – रायपुर। विशेष कोर्ट ने आईएएस रानू साहू तीन दिनों का रिमांड मंजूर कर लिया है। ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। ईडी को 25 जुलाई को रानू साहू को फिर से कोर्ट में पेश करना होगा। ईडी विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में आईएएस रानू साहू को पेश करके 14 दिन की रिमांड मांगी थी। आईएएस रानू साहू की ओर से कोर्ट में पेश हुए वकील फैजल रिजवी ने बताया कि ईडी ने 14 दिन की रिमांड मागी थी। कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड मंजूर की है।उन्होने बताया कि आईएएस रानू को भी कोयला से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है। रिजवी ने बताया कि अक्टूबर 2022 से जनवरी 2023 तक ईडी ने जब-जब आईएएस साहू को बुलाया तब- तब वे ईडी के कार्यालय गईं। जनवरी 2023 के बाद से आज तक ईडी ने उन्हें कोई सम्मन जारी नहीं किया है। रिजवी ने बताया कि ईडी आईएएस साहू के माता-पिता की जो संपत्ति अटैच की है वह 2019 के पहले खरीदी गई है और संपत्ति से आईएएस साहू का कोई संबंध नहीं है। जिन लोगों ने संपत्ति बेची है वे भी रानू साहू को नहीं पहचानते हैं। इसके बावजूद रानू साहू को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में हमने ईडी की इस कार्यवाही का विरोध किया है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













