BN बांसवाड़ा न्यूज़ – बेंगलुरु: यहां एक निजी स्कूल के लड़कों के एक समूह के खिलाफ अपनी कक्षा की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना बसवेश्वरनगर थाना क्षेत्र की बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, इसके बारे में पता चलने पर लड़की के माता-पिता में से एक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को आठवीं कक्षा के लड़कों ने अश्लील हरकत की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी लड़कों ने अपने कपड़े उतारकर लड़कियों से अभद्र व्यवहार किया और उन्हें प्रताड़ित किया। घर पहुंचकर छात्राओं ने यह बात अपने अभिभावकों को बताई। एक अभिभावक ने अंग्रेजी कक्षा में हुई इस घटना पर प्रबंधन से सवाल किया और लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन, प्रबंधन ने शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। आखिरी बेंच पर बैठे आरोपी लड़के अश्लील हरकतें कर रहे थे। अभिभावकों ने छात्रों द्वारा स्नैपचैट ऐप के इस्तेमाल पर भी चिंता व्यक्त की। इससे चिंतित होकर लड़की के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- Advertisement -

Latest article
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...
पाक सीमा के पास युवक हिरासत में, संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ाव की जांच...
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा/जैसलमेर
जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारेवाला से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के मामले...
क्या आप अश्वगंधा के पौधे को पहचानते हैं? जानिए इसके चमत्कारी फायदे
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा BN न्यूज़ मिर्ज़ा
क्या आप “अश्वगंधा” के पौधे को पहचानते हैं? आयुर्वेद जगत में अश्वगंधा एक बेहद महत्वपूर्ण औषधि मानी...













