BN बांसवाड़ा न्यूज़ – मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाने के अंतर्गत पिछले रविवार को एक महिला की हुई हत्या की गुत्थी समझाते हुए पुलिस ने उसके नाबालिग भतीजे और रिश्ते के मामा को गिरफ्तार किया है।रविवार को शुक्लाभाठा, विचारपुर के मालिक राम यादव ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि दोपहर 3:00 बजे वह सब्जी और राशन लेने सेतगंगा बाजार गया था। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी कुमारी बाई अकेले थी। जब शाम को 7:00 बजे वापस लौटा तो पत्नी खून से लथपथ मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। उसे ग्रामीणों से पता चला कि मुंगेली में रहने वाला मृतक का भतीजा रविवार को शाम 4:00 बजे के आसपास गांव में देखा गया है.पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी विधि से संघर्षरत नाबालिग ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई और इसके कुछ दिन बाद भाभी के भी पहले बच्चे की मौत हो गई थी। उसे आशंका थी कि चाची कुमारी बाई ने जादू टोना करके उनको मार डाला। इस वजह से वह उसकी हत्या करने के इरादे से घटना के दिन अपने बाइक पर रिश्ते के मामा राधे यादव के साथ शुक्ला भाठा पहुंचा। वहां घर पर अकेली मिलने पर उसने अपनी चाची की धारदार चाकू से हमला कर मार डाला। इस दौरान उसका मामा बाइक पर घर के बाहर इंतजार कर रहा था। वारदात के बाद दोनों बाइक से ही वापस लौट आए। पुलिस ने हत्या के आरोपी भतीजे को किशोर न्यायालय में पेश किया है वहीं दूसरे आरोपी राधे यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...
पाक सीमा के पास युवक हिरासत में, संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ाव की जांच...
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा/जैसलमेर
जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारेवाला से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के मामले...













