BN बांसवाड़ा न्यूज़ – उदयपुर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर उदयपुर की बैठक आज दिनांक 08.08.22 मंगलवार को मोर्चा कार्यालय मठ मार्ग पर उदयपुर संभाग प्रभारी इकबाल पठान के नेतृत्व में हुई। बैठक मे उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष अख्तर अली सिद्दिकी ने बताया कि “नही सहेगा राजस्थान” अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा 22 अगस्त को उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना विरोध करेगा। संभाग प्रभारी ईकबाल खान पठान ने बताया कि राजस्थान में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ हो रहा भेदभावपूर्ण रवैया से मुस्लिम समुदाय में भारी रोष हैं। बैठक मे अल्पसंख्यक मोर्चा भुवाणा मंडल अध्यक्ष मुक्तियार शाह, जिला मंत्री अमीन सिलावट,नफीसा मिठाई वाला, उपाध्यक्ष रजिया शाह, युसूफ मंसूरी आदि उपस्थित रहे।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा पंचायतीराज चुनाव 2026: चतुर्थ चरण में 86.70 प्रतिशत मतदान, छोटी सरवा में सर्वाधिक...
सईद मिर्ज़ा की रिपोर्ट | बांसवाड़ा, 16 नवंबर।
बांसवाड़ा जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण...
पंचायती राज चुनाव 2026: उदयलाल आंजना का भाजपा सरकार पर हमला, बोले– प्रदेश में...
निंबाहेड़ा। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के अंतिम चरण के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनावी प्रचार तेज हो गया है।...
बांसवाड़ा में तीसरे चरण का मतदान संपन्न, शाम 6 बजे तक 80.58% मतदान दर्ज,आनंदपुरी,...
बांसवाड़ा, 03 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में मंगलवार को बांसवाड़ा जिले की चार पंचायत समितियों आनंदपुरी, बागीदौरा, गांगड़तलाई...













