BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क द्वारा – मुंबई महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 17 वर्षीय किशोर ने अपनी मां के चरित्र पर संदेह करते हुए कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला घटना से पहले किसी को मैसेज कर रही थी, जिससे नाराज होकर बेटे ने यह कदम उठाया। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना रविवार देर रात वसई टाउनशिप के पैरोल इलाके में हुई। मांडवी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अशोक कांबले ने कहा कि मृतका की पहचान सोनाली गोगरा (35) के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी मां के चरित्र को लेकर लड़के की बेचैनी उनके बीच बार-बार झगड़े का कारण बन रही थी। जानकारी मुताबिक रविवार की शाम जब लड़का खाना खा रहा था तो उसने देखा कि उसकी मां अपने मोबाइल फोन पर किसी को मैसेज कर रही है। मां पर संदेह करते हुए बेटे ने उत्तेजित होकर कुल्हाड़ी से मां पर हमला बोल दिया। इस घटना के समय परिवार का कोई अन्य सदस्य घर में मौजूद नहीं था। पीड़िता सोनाली गोगरा को तत्काल भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य अपराध के लिए पुलिस ने हत्या से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













