BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – मैसूर कर्नाटक के मैसूर जिले में मंगलवार को एक दुखद घटना में, हत्या के आरोप में अपने पति और बेटे की गिरफ्तारी के बाद एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत की खबर पाकर पति की जेल में ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना मैसूरु के मंडी पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। महिला की पहचान 35 वर्षीय इंद्राणी के रूप में हुई है। उनके पति सम्राट की जेल में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने कहा, सम्राट और उनके बेटे तेजस को मैसूर के विद्यानगर इलाके में बलराज नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर मामूली बात पर हत्या को अंजाम दिया गया।पुलिस ने मामले में तेजस, उसके पिता सम्राट और अन्य दो को गिरफ्तार किया। उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बाद तेजस की मां इंद्राणी उदास हो गई और दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण रविवार को अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर जेल में बंद उसके पति सम्राट सदमे में आ गए और सोमवार को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













